फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने सीखा स्काउट की तालियां बजाना

विज्ञापन
स्कूल में करवाई प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। राजकीय माध्यमिक विद्यालय भमनौली में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल गतिविधियां करवाई गईं। इस दौरान विद्यार्थियों को स्काउट की सभी गतिविधियों के बारे में बताया गया।
साथ ही विभिन्न प्रकार की ताली बजाना, झंडा गीत, स्काउट प्रार्थना, मोगली की कहानी, अजगर और बंदरों का खेल, बाल कविता इत्यादि सिखाई गई। शिक्षक महेंद्र सिंह कलेर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इनमें म्यूजिक चेयर प्रतिस्पर्धा भी शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वार्षिक परीक्षा के बाद स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम हो जाती है। विद्यार्थियों की उपस्थिति और सीखने की प्रवृति बढ़ाने के लिए बच्चों को पढ़ाई के साथ विभिन्न खेल व अन्य गतिविधियां करवाना जरूरी है। विद्यालय का वातावरण विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ व स्वस्थ होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान पुलकित शर्मा, संदीप पंजेटा, सुमन बक्शी, जगदेव सिंह ने भी विद्यार्थियों को गतिविधियां करवाईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें