फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: यूपी से जुड़े हथियार तस्करी के तार

Fri, 28 Mar 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सीआईए-2 ने हथियारों की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को काबू करने के बाद एक और बड़ा खुलासा किया है। हथियार तस्करी के गैंग का नेटवर्क हरियाणा के साथ साथ वेस्ट यूपी के कई जिलों तक फैला हुआ है। सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में भी हथियारों की तस्करी हो रही थी। पुलिस टीमें अब गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।
दो दिन पहले सीआईए-2 की टीम को बड़ी सफलता मिली थी। टीम ने हथियारों की तस्करी करने वाले दो आरोपी सचिन निवासी महेश नगर अंबाला कैंट और केवल सिंह निवासी अंबाला को काबू किया था। इनके कब्जे से चार पिस्तौल, एक रिवाल्वर और बड़ी मात्रा में मैगजीन भी बरामद की गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को एक दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी।
विज्ञापन

पूछताछ के बाद सचिन से एक और पिस्तौल बरामद की गई। इसके साथ ही टीम को कुछ अन्य जानकारी भी हाथ लगी है। हथियारों की तस्करी करने वाले इस गैंग के नेटवर्क, हरियाणा के कई जिलों के साथ साथ वेस्ट यूपी से भी जुड़े हैं। जिन्हें खंगालने के लिए पुलिस टीमों ने सहारनपुर व मुजफ्फरनगर में दबिश दी।
विज्ञापन

साथ ही मेरठ और शामली तक भी गैंग का नटवर्क की पड़ताल की जा रही है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि इस मामले में जल्द ही कुछ अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी की जानी है। उधर, पुलिस ने सचिन और केवल को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सीआईए-2 प्रभारी राजकुमार ने बताया कि हथियारों की तस्करी करने वाले गैंग के तार वेस्ट यूपी तक फैले हुए हैं। जल्द ही इस मामले में कुछ अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें