फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने भरे तीन-चार कोर्स, 19 को आवंटित की जाएंगी सीटें

Wed, 17 Jun 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
राजकीय पॉलिटेक्निक में दा​खिला लेने पहुंचे विद्यार्थी। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। पॉलिटेक्निक में दाखिला लेने के लिए पंजीकरण के बाद अगले चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रक्रिया के तहत दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों ने अपनी पसंद के तीन से चार कोर्स भरे। इस दौरान सबसे ज्यादा जिले के चौधरी रणबीर सिंह राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में विद्यार्थियों ने उत्साह दिखाया।
जिले के सबसे पुराने संस्थान सेठ जयप्रकाश पॉलिटेक्निक कॉलेज में भी विद्यार्थियों ने कोर्स में अपनी पसंद भरी। विद्यार्थियों के पास पसंद भरने के लिए अभी दो दिन का और समय है। यह प्रक्रिया 18 जून तक चलेगी। प्रक्रिया का पहला दिन होने के कारण संस्थानों में अपेक्षाकृत विद्यार्थी कम रहे। वहीं, सुबह मौसम खराब होने के कारण भी विद्यार्थी नहीं आए।
विज्ञापन

इस दौरान चौधरी रणबीर सिंह राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में कुल 105 विद्यार्थियों ने आवेदन किया। इस दौरान 80 विद्यार्थियों ने संस्थान पहुंचकर अपनी पसंद भरी। वहीं, 25 विद्यार्थियों निजी स्तर पर प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान यह देखने को मिला कि किसी विद्यार्थी ने पसंद में एक कोर्स नहीं भरा है।
विद्यार्थियों ने तीन से चार कोर्स में अपनी रूचि दिखाई है, जिससे कट ऑफ लिस्ट में नंबर न आने पर पसंद की दूसरे कोर्स में नंबर पड़ जाए। वहीं, सेठ जयप्रकाश पॉलिटेक्निक कॉलेज में विद्यार्थियों ने अपनी पसंद भरी। इस दौरान इस संस्थान में 130 विद्यार्थियों ने अपनी पसंद भर कर प्रक्रिया में भाग लिया। वहीं, अब विद्यार्थियों के पास कोर्स चयन करने के दो दिन शेष है। यह प्रक्रिया 18 जून तक चलेगी। इसके बाद कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी।

विभाग के शेड्यूल के अनुसार 18 जून तक विद्यार्थी अपनी पसंद भर सकेंगे। इसके बाद 19 जून को सीट अलॉट की जाएगी। वहीं, 22 से 24 जून तक फिजिकल रिपोर्टिंग होगी। 25 जून को पोर्टल पर रिक्त सीटें दिखाई जाएंगी। इसके बाद दूसरे चरण की काउंसलिंग 26 जून को शुरू की जाएगी। इसके तहत विद्यार्थी 30 जून रात 11 बजकर 59 मिनट तक पसंद भर सकेंगे। वहीं, एक जुलाई को सीट अलॉट की जाएगी। दो से चार जुलाई तक फिजिकल रिपोर्टिंग होगी। सात जुलाई को रिक्त सीटें दिखाई जाएंगी।
विज्ञापन

वंचित रह गए कर सकते हैं आवेदन
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के एपीआईओ अमित कुमार ने बताया कि दाखिला लेने के लिए आवेदन करने से पीछे रह गए। उनके पास एक और मौका है। दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों को संस्थान में पहुंचकर अपने दस्तावेजों की कॉपी जमा करवानी होगी। इसके साथ उन्हें एडमिशन फॉर्म भर कर देना होगा। यही नहीं ऑफलाइन आवेदन में भी विद्यार्थी राजकीय संस्थान में शुरू किए नए शुगर टेक्नोलॉजी कोर्स में दाखिला का आवेदन भी कर सकेंगे। इस कोर्स चुनने के लिए विभाग की ओर से ऑफलाइन मोड पर भी छूट दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें