फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रोजगार मेले में 100 युवाओं का चयन

विज्ञापन
साढौरा आईटीआई में विद्या​र्थियों को जानकारी देते वक्ता। संस्थान
विज्ञापन
साढौरा। रोजगार मेले का आयोजन राजकीय प्रशिक्षण संस्थान साढौरा परिसर में किया गया। जिला रोजगार अधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि मेले में युवाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की रोजगार संबंधी योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला कौशल समन्वयक कमल कुमार ने बताया कि मेले में एलिना ऑटो इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, स्वराज इंजीनियरिंग, गोदरेज एंड बॉयस, बोनन न्यूट्रिएंट्स और ओजोन स्विच सहित करीब 10 कंपनियों ने भाग लिया। मेले में 200 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाकर विभिन्न कंपनियों के साक्षात्कार में हिस्सा लिया, जिनमें से लगभग 100 युवाओं का मौके पर ही चयन कर लिया गया। सहायक रणबीर सिंह, लिपिक कमल कुमार और सेवादार बलविंद्र सिंह ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें