संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जीएनजी कॉलेज के तत्वाधान में स्वच्छ भारत अभियान के तहत जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान चलाया। जिसके तहत शहर के मुख्य चौक चौराहों के समीप सफाई की गई। इस दौरान लोगों में सफाई के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।
स्वच्छता अभियान में जीएनजी कॉलेज की छात्राओं और एनएसएस के स्वयंसेवकों ने भी अपनी सहभागिता निभाई। स्वच्छता कार्यक्रम की इंचार्ज डॉ. गुरजिंद्र कौर व संदीप कौर ने छात्राओं से कहा कि हमें अपने आसपास फैली गंदगी को भी साफ करना चाहिए और घरों का कचरा अलग अलग कर रखना चाहिए।
हशीमा खान, कीर्ति, ज्योति, रुचि, नेहा, प्रभजोत, सुनिधि, सृष्टि, रजविंद्र, तनिशा, महक, अंशिका, नेहा, शगुन आदि छात्राओं ने बताया कि शहर में फैल रही गंदगी से शहर की सूरत खराब होने से स्वयंसेवकों ने अभियान में हिस्सा लियाथ। एनएसएस शिविर के पहले दिन जोड़ियां साहिब गुरुद्वारा व गांव में सफाई की। दूसरे दिन शहर के मुख्य चौक भाई कन्हैया साहिब चौक की सफाई की गई।