फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल और संस्थान खुद करें कचरे का निपटान : सीएसआई

Tue, 04 Mar 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 पर सर्वश्रेष्ठ रैंक के लिए नगर निगम की ओर से विभिन्न गतिविधियां की जा रही है। इसके तहत थोक अपशिष्ट जनरेटर अर्थात बीडब्ल्यूजी (बल्क वेस्ट जरनेटर) की श्रेणी में आने वाले संस्थानों को खुद ही कचरे का निपटान करने के लिए दिए गए हैं।
इसी कड़ी में सीएसआई सुनील दत्त ने नगर निगम की टीम के साथ सौ किलोग्राम से अधिक अपशिष्ट पैदा करने निजी होटलों का निरीक्षण किया। इस दौरान निगम की टीम ने होटल व संस्थानों के प्रबंधकों से बैठक की और उन्हें संस्थान व होटल से निकलने वाले कचरा का स्वयं निपटान करने व कंपोस्ट पिट के माध्यम से खाद तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएसआई ने बताया ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के मुताबिक सौ किलोग्राम से अधिक कचरा पैदा करने वाली ईकाइयों काे बीडब्ल्यूजी माना जाता है। स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए आने वाली टीम बल्क वेस्ट जरनेटर के तहत आने वाले होटलों, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हॉल, अस्पताल, शिक्षण संस्थान, धार्मिक संस्थान, मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे, चर्च और डेरों का भी निरीक्षण करेगी।
प्रबंधक अपने संस्थान से निकलने वाले कचरे का अपने स्तर पर निपटान करें। रसोई वेस्ट व गीले कचरे से कंपोस्ट पिट के माध्यम से खाद तैयार करें। जिन बीडब्ल्यूजी में कंपोस्ट पिट नहीं है, वे कंपोस्ट पिट बनाकर कचरे का निपटान करना सुनिश्चित करें। सूखे कचरे का निपटान एप्रूव्ड एजेंसी के माध्यम से करें।
लॉग बुक में प्रतिदिन निकलने वाले गीले, सूखे कचरा का रिकार्ड रखें। पानी को ट्रीट करके ही सीवरेज में डालें। गीले, सूखे, प्लास्टिक, इलेक्ट्रोनिक, कपड़े आदि कचरे के लिए अलग अलग डस्टबिन का प्रयोग करें। स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम किसी भी वार्ड के किसी भी घर का निरीक्षण कर सकती है। घर के अलावा औद्योगिक क्षेत्र का भी जायजा लिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर को स्वच्छ बनाने के लिए शहरवासी घर के साथ अपने आसपास के क्षेत्र को भी साफ व सुंदर बनाने में सहयोग करें। इनके अलावा टीम बीडब्ल्यूजी के अंतर्गत आने वाले स्कूलों, होटलों, मैरिज पैलेस, बैंक्वेट हॉल व अन्य संस्थानों का निरीक्षण करेंगी। निगम अधिकारी स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर किए जाने वाले सभी कार्य जल्द निपटाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें