फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने नेता जी पर रखे विचार

Fri, 24 Jan 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में नेताजी सुभाष चंद बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। इस दिवस के उपलक्ष्य में भाषण एवं कविता प्रतियोगिता का आयोजन राजनीतिक शास्त्र विभाग की ओर से करवाया गया। विद्यार्थियों ने नेता जी पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्या डॉ. करूणा के उद्बोधन से हुआ। प्राचार्या ने अपने वक्तव्य में सुभाष चन्द्र बोस के जीवन और उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सुभाष चन्द्र बोस वो वीर सेनानी और देशभक्त थे जिन्होने पहली भारतीय स्वतंत्र सरकार की स्थापना की थी। उनके प्रसिद्ध नारे तुम मुझे खुन दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा उल्लेख करते हुए सुभाष चंद्र बोस द्वारा स्थापित प्रथम नारी सेना ब्रिगेड- रानी लक्ष्मी बाई रेजिमेंट की स्थापना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर वृत्त चित्र दिखाया गया। विद्यार्थियों ने वृत्त चित्र में अपनी उपस्थिति बढ़ चढ़कर दर्ज राजनीतिक शास्त्र की विभागा अध्यक्ष डॉक्टर अमृत कौर ने नेताजी के विचारों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। पायल ,रोहतास, लक्ष्मी, सिमरन सोनम और संजना ने भाषण व कविता प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम में प्रोफेसर पूनम गर्ग,प्रो राहुल, मैडम सपना ,मैडम गुनीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें