फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा का सबसे अच्छा स्रोत सूर्य : अरोड़ा

Fri, 24 Jan 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। आयुष विभाग एवं हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वाधान में सूर्य नमस्कार के तहत महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का भव्य आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में किया गया। मुख्य अतिथि विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि सूर्य ऊर्जा का सबसे अच्छा स्रोत है।

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी यमुनानगर डाॅ. प्रतिभा भाटिया ने कहा कि सूर्य नमस्कार अभियान 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती से शुरू होकर लगातार एक महीने तक चलाया जा रहा है जिसका समापन 12 फरवरी को महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती पर किया जायेगा। इसी कड़ी में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पूरे जिले में आयुष योग सहायक एवं सामाजिक संस्थाओं के द्वारा सूर्य नमस्कार अभियान में लाखों की संख्या में प्रतिभागियों को सम्मिलित किया जा रहा है जोकि जिले के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के प्रधानाचार्य सुमित जिंदल द्वारा माननीय विधायक यमुनानगर तथा जिला आयुर्वेदिक अधिकारी का धन्यवाद करते हुए कहा गया कि आयुष विभाग द्वारा स्कूल के छात्रों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया गया है जिसका छात्रों में उत्साह देखने को मिला है। मौके पर जिला योग समन्वयक डॉ. सुनील कुमार, जिला योग विशेषज्ञ डॉ. शिव कुमार, स्कूल के कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता व विनोद गुप्ता, सुनील पंचदेव, महेन्द्र पाल, दीपक सिंगला, मोनिका, सुनैना व समस्त विभागीय सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें