फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने जेब खर्च बचाकर बच्चों को बांटी सामग्री

विज्ञापन
जरूरतमंदों में खानपान की वस्तुएं वितरित करते संस्था सदस्य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। घर से मिलने वाले जेब खर्च का इस्तेमाल कर किशोर समाज सेवकों ने रविवार को जरूरतमंद बच्चों में खान पीने सहित अन्य जरूरी चीजें बांटी। शहर के मास्क अप यमुनानगर संस्था के स्वयं सेवक अपने खर्च के रुपये से जरूरतमंदों की सहायता कर रहे हैं।
संस्था के ध्रुव सदाना ने बताया कि उनके समूह में कुल 12 सदस्य हैं। सभी विद्यार्थी हैं। ध्रुव ने बताया कि वे शहर में अकसर ऐसे बच्चों को घूमते हुए देखते हैं, जो बेहद जरूरतमंद हैं और अपनी जरूरतों की पूर्ति के लिए वे छोटी सी उम्र में मजदूरी करने को मजबूर हैं। ऐसे बच्चों की मदद के लिए उन्होंने सोचा और इसकी चर्चा अपने दोस्तों से की। सभी ने इसमें साथ देने और काम करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

ध्रुव ने बताया कि बताया कि इसके लिए वे कोई अतिरिक्त रुपये या चंदा नहीं एकत्र करते हैं। बल्कि घर से मिलने वाले जेब खर्च को वह जमा करते हैं। सभी अपनी जेब खर्च के रुपये एकत्र करके ऐसे बच्चों के लिए खाने पीने की वस्तुओं सहित कपड़े, जूते चप्पल सहित अन्य जरूरी सामान खरीदते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर में कई ऐसे परिवार भी थे जो त्योहार नहीं मना पाए। ऐसे में सभी की जिम्मेदारी बनती है कि समाज के इस वर्ग के लिए कुछ न कुछ करे। ध्रुव ने कहा कि इसी कड़ी में उनके समूह के सदस्य यह कार्य बड़े उत्साह से करते हैं और भविष्य में भी ऐसे ही करते रहेंगे। विद्यार्थियों के इस समूह में वंशज मल्होत्रा, जयंत पुंडीर, केतन बंसल, कबीर बांगा, नैना नंदा, जसकिरत, एकता नंदा, अस्मिता, प्रभनूर, वृंदा और अनुकृति शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें