फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पुलिस चालक से करती रही पूछताछ, डंपर ले गया क्लीनर

Fri, 24 Jan 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नेशनल हाईवे 344 पर जांच कर रही पुलिस को चकमा देकर फिल्मी स्टाइल में क्लीनर डंपर लेकर भाग निकला। पुलिस ने उसका पीछा किया तो वह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के गांव शाहजहांपुर के पास डंपर छोड़ भाग गया। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक को काबू कर लिया। पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज कर लिया है।
यातायात थाना के एसआई जसविंद्र कुमार ने बताया कि वह बुधवार शाम को पंचकूला कलानौर नेशनल हाईवे पर ओवरस्पीड के चालान करने के लिए अपनी टीम के साथ अकालगढ़ गांव के पास था। तभी अंबाला की ओर से एक डंपर चालक आया। वह निर्धारित बाईं लेन में न चलकर दाईं ओर चल रहा था। जब उसे रुकने का इशारा किया गया तो चालक ने डंपर नहीं रोका और स्पीड से भगाकर ले गया।
विज्ञापन

डंपर में रेत था। स्पीड अधिक होने की रेत भी सड़क पर बिखरता गया। आरोपी को कलानौर बार्डर के पास से पकड़ा गया। जब पुलिस चालक को डंपर से उतारकर पूछताछ करने लगी तो डंपर में बैठा क्लीनर डंपर को फिर से भगा ले गया। पुलिस ने उसका पीछा किया। लगभग चार-पांच किलोमीटर दूर सहारनपुर के शाहजहांपुर के पास आरोपी डंपर को छोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन

डंपर चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव बूड़नपुर निवासी मुस्तफा के रूप में हुई। वहीं उसके साथी क्लीनर की पहचान खालिद के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें