फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने अनुपयोगी वस्तुओं से बनाए मॉडल

Sun, 10 May 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रतियोगिता में बनाई पेंटिंग दिखाते प्रतिभागी व मौजूद अन्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे नई सोच-नया शहर, स्वच्छ हरियाणा अभियान के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुरा में कला एवं वेस्ट टू आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अनुपयोगी वस्तुओं से आकर्षक डिजाइन, उपयोगी सजावटी सामग्री और सुंदर मॉडल तैयार किए।
प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता विकसित करने के साथ-साथ स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना पैदा करना था। विद्यार्थियों ने पुराने सामान का पुनः उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों की ओर से तैयार की गई कलाकृतियों और मॉडलों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया तथा उनकी सोच और कल्पनाशक्ति की सराहना की गई।
विज्ञापन

इसके साथ आयोजित कला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, वेस्ट सेग्रीगेशन, स्वच्छता, रिड्यूस-रीयूज-रीसायकल तथा प्लास्टिक मुक्त शहर जैसी थीमों पर सुंदर चित्र बनाए। रंगों और रचनात्मकता के माध्यम से बच्चों ने स्वच्छ एवं हरित शहर का संदेश दिया। कई विद्यार्थियों ने कचरे के सही प्रबंधन और स्वच्छता अपनाने को लेकर प्रेरणादायक चित्र प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

नगर निगम स्वच्छ भारत मिशन शहरी टीम के विशेषज्ञ आकाश कुमार और गगन ने विद्यार्थियों को सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग रखने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के लिए जागरूक किया। स्कूल प्रधानाचार्य ने नगर निगम टीम का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों के आयोजन की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें