मीठे जल की छबील पर मौजूद सभा के पदाधिकारी। आयोजक
यमुनानगर। महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर गांव खानपुर के युवाओं ने गधौली टोल प्लाजा पर छबील लगाकर राहगीरों की सेवा की। इस दौरान आने-जाने वाले लोगों को ठंडा मीठा पानी वितरित किया गया। आयोजन क्षेत्रीय युवा सभा खानपुर की ओर से किया गया। सभा के सदस्यों ने भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों के लिए मीठे जल की व्यवस्था की, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिली। आयोजन में मयंक, यश, शुभम, हर्ष, गौरव, आदर्श शैंकी, सचिन, जगदीप सिंह, राहुल चौहान, दिनेश, अमित, डैनी और प्रदीप सहित अन्य ने सहयोग किया। संवाद