जगाधरी। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में कक्षा केजी व 8वीं के विद्यार्थियों के लिए ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। शुभारंभ शबद कीर्तन द्वारा किया गया। विद्यार्थियों के आगामी कक्षाओं में जाने पर उन्हे स्नातक सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि के तौर पर जिला कारागार अधीक्षक विशाल छिब्बर पहुंचे। इसके अलावा जिला खेल अधिकारी राजेंद्र गुप्ता, डॉ. कपिल कांबोज सहायक स्वास्थ्य विभाग व डॉ. दीपक महेंद्रू भी रहे। चेयरमैन लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) जसबीर सिंह बुट्टर, निदेशक हरपाल सिंह आनंद व प्रिंसिपल डॉ. परविंद्र कौर ने अतिथियों का स्वागत किया।
प्रिंसिपल परविंद्र कौर ने कहा कि राष्ट्र के भविष्य की बुनियाद विद्यार्थी होते हैं। यह उस राष्ट्र रूपी वृक्ष की शाखाएं हैं, जो नई पीढ़ी को कर्म, आराधना और विद्वता के फल प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य न केवल छात्रों को ज्ञान प्रदान करना है बल्कि उनमें करुणा, ज्ञान और मानवीय भावनाओं को भी पैदा करना है। वहीं इसी तरह स्प्रिंगडेल्स पब्लिक स्कूल में अलग से कक्षा पांचवीं तथा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए ग्रेजुएशन सेरेमनी हुई। मुख्यातिथि एसडीएम बिलासपुर जसपाल सिंह गिल, जेल के डीएसपी भूपेंद्र सिंह रोहिल्ला, डॉ. राघव गुप्ता व डॉ. संजना दुआ रहे।