फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों में इलेक्ट्रिशियन, कोपा ट्रेड का क्रेज, छुट्टी के दिन आए 370 आवेदन

Thu, 12 Jun 2025 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। आईटीआई में प्रवेश पाने का विद्यार्थियों में विशेष उत्साह दिख रहा है। जिसके चलते अवकाश के दिन भी आईटीआई में प्रवेश के लिए 350 से ज्यादा विद्यार्थियों ने आवेदन किया। शाम पांच बजे के बाद भी विद्यार्थी आवेदन संबंधी जानकारी लेने के लिए पहुंचते रहे। इस दौरान लड़कों में इलेक्ट्रिशियन और लड़कियों में कोपा ट्रेड को लेकर विशेष रुझान देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

इन ट्रेड्स में हर दिन तेजी से आवेदन संख्या बढ़ रही है। अब तक आईटीआई में प्रवेश के लिए 1810 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। बता दें कि आईटीआई में प्रवेश के लिए छह जून को आवेदन शुरू हुए थे।
जबकि सात व आठ जून को साप्ताहिक अवकाश था। जिस कारण दो दिन संस्थान बंद रहे और आवेदन नहीं किए गए। जबकि आवेदन के लिए विद्यार्थी संस्थान पहुंच रहे थे। ऐसे में विद्यार्थियों ने अपने स्तर पर ही प्रवेश के लिए आवेदन किए। इस दौरान प्रदेश भर में नाममात्र आवेदन हुए थे। जिसके बाद विभाग ने अवकाश के दिन भी संस्थान खोलने के आदेश दिए थे। बुधवार को कबीर प्रकाशोत्सव की छुट्टी थी।
विज्ञापन

परंतु इस दौरान केवल आवेदन के लिए संस्थान खोले गए। विभाग के आदेशों का लाभ भी मिला। इस दौरान 350 विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किए। मंगलवार तक 1440 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। जबकि बुधवार को यह संख्या बढ़ 1810 हो गई। इस दौरान 370 विद्यार्थियों ने विभिन्न ट्रेड्स के लिए आवेदन किया।
इस बार विभाग की ओर से पिछले साल की अपेक्षा ज्यादा आवेदन करने का लक्ष्य रखा है। पिछले साल आईटीआई की कुल 1348 सीटों के लिए सात हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। बता दें कि जिले में कुल सात राजकीय आईटीआई हैं। जिसमें सभी ट्रेड्स में करीब 2200 सीट उपलब्ध हैं। प्राचार्य दीपेश महेंद्र ने बताया कि आईटीआई में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। इस दौरान लड़के व लड़कियों के लिए अलग डेस्क स्थापित किया गए हैं । आवेदन करने विद्यार्थी रुझान दिखा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें