फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मलिकपुर बांगर की इशिका ने तीसरी बार जीता जिला केसरी का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। मलिकपुर बांगर की 21 वर्षीय इशिका पांच साल से कुश्ती का अभ्यास कर रही हैं और राष्ट्र स्तर पर दो-दो रजत व कांस्य पदक और राज्य स्तर पर सात पदक जीत चुकी है। हाल ही में तेजली खेल परिसर में हुई जिला अखाड़ा प्रतियोगिता में भी इशिका तीसरी बार जिला केसरी बनीं है। इशिका का ख्वाब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतने का है, जिसके लिए अजीजपुर कलां के अखिल शर्मा पहलवान अखाड़ा में सुबह-शाम 3-3 घंटे का अभ्यास कर रही है। इशिका के कोच निखिल शर्मा ने बताया कि इशिका पांच साल से अजीजपुर कलां के अखिल शर्मा पहलवान अखाड़ा में अभ्यास कर रही है। अखाड़े से इशिका का गांव मलिकपुर बांगर करीब 15 किलोमीटर दूर है, बावजूद इसके इशिका ने कभी सुबह-शाम अखाड़े में खेल अभ्यास मिस नहीं किया। अभ्यास के दौरान बताई खेल की हर बारीकी को समझा। इसी मेहनत व लग्न का नतीजा है कि इशिका ने कम समय में कुश्ती में बड़े कीर्तिमान स्थापित कर लिए हैं। पांच साल के खेल में इशिका राष्ट्र स्तर पर दो रजत व दो कांस्य पदक जीत चुकी है। ऐसे ही राज्य स्तर पर भी सात पदक हैं। राज्य स्तर पर केसरी रनरअप भी रह चुकी है।
विज्ञापन

उसके खेल प्रदर्शन के कारण ही उसे दो बार मिले एक-एक लाख रुपये के इनाम मिल चुके हैं। पूरा विश्वास है कि इशिका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए खेलेगी और पदक लेकर आएगी। इसके लिए पूरी शिद्दत से मेहनत कर रही है। निखिल ने बताया कि अपनी ओर से इशिका को खेल में आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें