फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलियों, नालियों की कराई जा रही सफाई : डीसी

Thu, 04 Sep 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। डीसी पार्थ गुप्ता के आदेशानुसार नगर निगम के कर्मचारियों की ओर से वार्ड नंबर-20 तिलक नगर में सफाई कर्मचारियों द्वारा दिन-रात नियमित रूप से गलियों, नालियों व नालों की सफाई की जा रही है जिससे कॉलोनी वासियों को बढिय़ा स्वच्छ जीवन मिल सके।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में नगर निगम कर्मचारियों द्वारा दिन-रात सफाई गलियों, नालियों व नालों की सफाई की जा रही है जिससे बरसात के पानी की निकासी आसानी से हो रही है। उन्होंने बताया कि निचले इलाकों में जहां पर जल भराव होता है उन स्थानों से नगर निगम द्वारा पंप लगाकर पानी की निकासी की जा रही है। जिला प्रशासन ने कर्मचारियों की ड्यूटी वार्ड वाइज लगाई हुई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें