कपालमोचन से पंजाब के लिए राहत सामग्री से भरे वाहन को रवाना करते सर्व समाज के लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए महाराजा सूरजमल जाट चौक कैल से जुड़े समाज के युवाओं के सहयोग से राहत सामग्री एकत्रित कर भेजी गई। सभी ने मिलकर जरूरतमंदों के लिए राशन, कपड़े, दवाइयां, कंबल सहित अन्य आवश्यक सामग्री एकत्रित की। राहत सामग्री को एकत्रित करने के बाद कपालमोचन स्थित सर छोटू धर्मशाला से पंजाब के प्रभावित इलाकों के लिए ट्रक से रवाना किया गया। समाज के लोगों ने संकल्प लिया है, जब तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य स्थिति नहीं बन जाती, तब तक इस तरह का सहयोग जारी रहेगा।