फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लावारिस गोवंश सड़क पर बिखेर रहे कूड़ा

Mon, 08 Dec 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
व्यासपुर में काली माता मंदिर के पास घूमते लावारिस गोवंश। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। कस्बा के प्रसिद्ध काली माता मंदिर के समीप बागड़ी लोहार बस्ती में लावारिस गोवंश कूड़े के ढेर में मुंह मारते देखा जा सकता है। इससे कूड़ा मार्ग में बिखर रहा है, इससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कस्बे की शायद ही कोई ऐसा मोहल्ला या सड़क होगी जहां ये गोवंश घूमते या बैठे हुए देखे न जाते हों। स्थानीय निवासी रामकुमार, संदीप कुमार, जगीर सिंह व अमृतलाल का कहना है कि कुछ गांवों के लोग अपने गांवों के लावारिस पशुओं को ट्रैक्टर ट्राली में भरकर रात के अंधेरे में कस्बा की सड़कों पर लाकर छोड़ रहे है।
विज्ञापन

इससे स्थिति और गंभीर बनती जा रही है। इससे ग्राम पंचायत के पूरे अभियान पर पानी फिरता दिखाई दे रहा है। ग्राम पंचायत की ओर से पहले भी पशुपालकों को मुनादी करवाकर निर्देश दिए गए थे कि वे अपने पालतू पशुओं को बांधकर रखें, उन्हें समय पर चारा-पानी दें और खुले में न छोड़ें।
विज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि पंकुश खुराना का कहना है कि पंचायत के सदस्यों के द्वारा लावारिस गोवंशों को पकड़ कर उन्हें गोशाला पहुंचाया गया था। बहुत से लोग रात के अंधेरे में इन्हें सड़कों पर छोड़ देते हैं, ऐसे में यह समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें