बूड़िया। एक गांव निवासी महिला ने पिता-पुत्र पर रास्ते में रोककर छेड़खानी करने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ जुलाई को वह गांव में ही निजी काम से जा रही थी। जब वह गली से गुजर रही थी तो रास्ते में गांव के ही राजपाल व उसके बेटे नितिन ने उसे रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ छेड़खानी की। बुड़िया पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।