फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पटाखे बजाने को लेकर दो पक्षों में पथराव, पुलिसकर्मी को किया घायल

Sat, 02 Nov 2024 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। दिवाली पर जिले में कई जगह पर पटाखे जलाने पर लोगों के बीच विवाद हुआ। जगाधरी और यमुनानगर के नागरिक अस्पतालों में लड़ाई झगड़ों के कुल 35 केस आए हैं। इनमें से यमुनानगर नागरिक अस्पताल में 28 और जगाधरी अस्पताल में सात केस सामने आए हैं। वही पटाखों से मामूली रूप से जलने के तीन मामले मिले हैं।
विज्ञापन

दीवाली की रात पटाखे बजाने पर गुलाब नगर में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ी कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर पथराव कर दिया। करीब आधे घंटे तक जमकर हंगामा हुआ। इस पथराव में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शिकायत मांगी तो किसी भी तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई। इसी दौरान पुलिस पार्टी के साथ एक अन्य युवक ने झगड़ा कर दिया और ईंटें बरसाकर एसआई राजिंद्र सिंह को घायल कर दिया। शहर पुलिस ने इस मामले में गुलाब नगर निवासी रिंकू पर केस दर्ज किया है।
हमीदा पुलिस चौकी के एसआई राजिंद्र सिंह ने शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात वह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ गश्त पर थे। रात साढ़े 11 बजे उन्हें सूचना मिली कि गुलाब नगर में दिवाली पर गली में पटाखे बजाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया है। वह मौके पर पहुंचे। जहां पर कुछ लोग आपस में लड़ाई झगड़ा व गाली गलौच कर रहे थे। पूछताछ में सामने आया कि गुलाब नगर निवासी राम प्रकाश के घर के आगे गली में कॉलोनी के ही तरुण व उसका भाई संजय अपने साथियों के साथ पटाखे बजा रहे थे। राम प्रकाश व उसके बेटों अभय व अजय ने तरुण व संजय को पटाखे बजाने से मना किया। इस बात पर उनमें आपस में झगड़ा हो गया। बाद में तरुण ने अपने साथियों अली, अकबर, सन्नी, सूरज व कर्ण राणा को मौके पर बुलाया। जिन्होंने एक दूसरे पर ईंटेंं बरसाई। जिसमें कई लोगों को चोटें भी लगी। उसने साथियों की मदद से मौके पर लगी भीड़ को तितर बितर करने की कोशिश की। तभी वहां गुलाब नगर निवासी रिंकू कुमार शराब के नशे में आया। आरोप है कि उसने पुलिस पार्टी को गालियां देनी शुरू की। पुलिस पार्टी को जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने गली मे पड़ी प्लास्टिक कुर्सी उठाकर उस पर वार करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाया। इसके बाद आरोपी ने गली में पड़ी ईंटों को उठाकर उसकी तरफ फेंकना शुरू कर दिया। एक ईंट उसके सिर में आकर लगी। जिससे वह गली में गिर गया। लेकिन सिर में पहली पगड़ी के कारण उसके सिर का बचाव हो गया। फिर भी आरोपी ने ईंटें फेंकनी जारी रखी। ईंटें उसकी दोनों बाजुओं और शरीर के अन्य हिस्सों में लगी। जिससे वह घायल हो गया। शहर पुलिस ने आरोपी रिंकू पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, ईंटों से हमला करने, जान से मारने की धमकी देने समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

वर्जन
गुलाब नगर में दो पक्षों में हुए झगड़े के बाद एक युवक ने पुलिसकर्मी एसआई राजिंद्र सिंह पर ईंटें फेंक कर घायल कर दिया। आरोपी युवक पर केस दर्ज कर लिया है। पटाखे बजाने को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों में से किसी की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई।
विज्ञापन

जगदीश चंद्र, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें