फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का ताला तोड़कर नकदी, गहने चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
तेजली में इंडेन गैस गोदाम के पास चोरों ने दिन में ही एक घर का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये, गहने व एक गैस सिलिंडर चोरी कर लिया। जब चोरी हुई तब घर पर कोई नहीं था। थाना सेक्टर-17 हुडा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाने में दी शिकायत में जगिंद्रों देवी ने बताया कि वह इंडेन गैस गोदाम के पास अपने पति व बेटे के साथ रहती है। वीरवार दोपहर करीब तीन बजे वह तेजली गांव में अपने दूसरे घर में किसी काम से गई थी। उसका पति व बेटा काम पर गए हुए थे इसलिए घर में ताला लगाकर गई थी। एक घंटे बाद शाम चार बजे वह वापस लौटी तो देखा कि उसके घर पर लगे ताले टूटे हुए थे। घरों में रखा सामान भी बिखरा हुआ था। यह देखते ही वह हैरान रह गई। जांच करने पर पाया कि घर से चोरों ने 20 हजार रुपये, सोने-चांदी के गहने व एक गैस सिलिंडर गायब था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें