फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में तेज रफ्तार का कहर: ट्राले ने की चपेट में आने से दो दोस्तों की मौत, मार्केट में जा रहे थे दोनों

Sat, 28 Oct 2023 02:58 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

यमुनानगर में सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त साढौरा के बाजार में गए थे। जब यह दोनों बाबा बंदा सिंह बहादुर चौक से साढौरा की तरफ मुड़ने लगे तभी 18 टायर वाले ट्रक ट्राला के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाते हुए दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर के साढौरा के बंदा बहादुर सिंह चौक पर शुक्रवार रात को एक तेज रफ्तार ट्राले ने दो दोस्तों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में राजपुर गांव के दो युवाओं की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के समय दोनों ही पैदल अपने गांव से साढौरा के बाजार सामान खरीदने के लिए जा रहे थे। मृतकों की पहचान 27 वर्षीय योगेश व 20 वर्षीय अभिषेक के तौर पर हुई। 

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
थाना साढौरा पुलिस को दी शिकायत में राजबीर ने बताया कि  उसका मंझला बेटा योगेश उर्फ बंटी गांव के ही अपने दोस्त अभिषेक के साथ दिहाड़ी मजदूरी का काम खत्म करने के बाद घर लौटे थे। इसके बाद दोनों घर का सामान लेने के लिए साढौरा के बाजार में गए थे। जब यह दोनों बाबा बंदा सिंह बहादुर चौक से साढौरा की तरफ मुड़ने लगे तभी 18 टायर वाले ट्रक ट्राला के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाते हुए दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।

ट्राले की चपेट में आने के कारण अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्राले में चपेट में आए घायल योगेश उर्फ बंटी को राहगीरों की मदद से साढौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार देने के बाद चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई ले जाने दौरान हड़बौन के पास योगेश की भी मौत हो गई। 
विज्ञापन


राजपुर गांव के सरपंच सतीश ने बताया कि दोनों युवाओं की दर्दनाक मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। योगेश अपने परिवार में मंझला जबकि अभिषेक अपने परिवार में सबसे छोटा था। दोनों ही अविवाहित होने के अलावा परिवार की आजीविका का माध्यम बने हुए थे।

जांच अधिकारी के अनुसार
एसएचओ मेम सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्राले को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें