फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरौती मांगने के आरोपी को पकड़ने गई थी स्पेशल टीम, चकमा देकर हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जठलाना। रादौर के एक ढाबा संचालक से फिरौती मांगने के मामले में नामजद एक आरोपी को पकड़ने के लिए जब पुलिस की स्पेशल टीम गांव अलाहर पहुंची। इस दौरान रास्ते में ही आरोपी का टीम के साथ आमना-सामना हो गया। पुलिस को देख आरोपी खेत के रास्ते भागने लगा, लेकिन कार खेत में धंस गई। जिसके बाद आरोपी अपनी गाड़ी छोडकर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। सूचना पाकर डीएसपी रादौर रजत गुलिया, सीआईए वन व सीआईए टू की टीम के अलावा थाना रादौर व थाना जठलाना पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद टीम ने फरार आरोपी की गाड़ी को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

डीएसपी रादौर रजत गुलिया ने बताया कि गांव अलाहर निवासी अंशुल उर्फ खन्ना रादौर के एक ढाबा संचालक से फिरौती मांगने के मामले में फरार चल रहा था। इस दौरान सोमवार को एक बार फिर से उसने रादौर के एक व्यक्ति को धमकी देकर पैसे मांगे थे। जिसकी सूचना उनके पास पहुंची। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली आरोपी अंशुल गांव में आया हुआ है। आरोपी को पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर पुलिस की स्पेशल टीम गांव में दबिश देने पहुंची थी। टीम जब गांव में पहुंची तो खन्ना एक कार में सवार होकर जा रहा था जिसका टीम से आमना सामना हो गया। टीम को देखकर उसने गाड़ी खेतो की ओर दौड़ा ली। जिससे एक गन्ने के खेत में गाड़ी धंस गई। इसके बाद आरोपी अंशुल उर्फ खन्ना व उसका एक साथी फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने उसकी गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें