फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बीमार और परेशान लोगों के लिए की विशेष प्रार्थना

Thu, 25 Dec 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। सेक्टर-17 स्थित वरिष्ठ नागरिक क्लब की ओर से राजकीय प्राथमिक पाठशाला रामपुरा में कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान बुजुर्गों ने बच्चों व स्टाफ के साथ क्रिसमस उत्सव मनाया। इसके तहत विद्यार्थियों की पेंटिंग, निबंध लेखन गतिविधियां करवाई गईं। वहीं, दुखियारों, बीमारों, परेशान, असहाय और नशागस्त लोगों के छुटकारे के लिए विशेष प्रार्थना की।
विज्ञापन

क्लब सचिव बृजपाल सिंह राठी ने कहा कि क्रिसमस प्रभु यीशु के जन्म का जश्न मनाने का दिन है। यह एक ऐसा अवसर है, जो लोगों को एक साथ लाता है। समुदाओं और संस्कृतियों के बीच एकता व एकजुटता की भावना को बढ़ावा देता है। ब्रजपाल सिंह ने बताया कि अपनी धार्मिक जड़ों से परे क्रिसमस एक वैश्विक सांस्कृतिक त्योहार के रूप में विकसित है। क्रिसमस विविध पृष्ठभूमि के लोगों के लिए एक साथ आने, एकता की भावना को बढ़ावा देने और खुशी फैलाने का समय है। इस दौरान रोशन लाल कैंसे ने क्रिसमस अद्वितीय व महत्वपूर्ण धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व वाला एक खुशी का अवसर है। इस दौरान गतिविधियों में भाग लेने वाले स्कूली बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और मिठाई बांटी। कार्यक्रम के दौरान सतपाल पंवार, विनोद भारद्वाज, राजेंद्र वालिया, स्कूल मुख्य शिक्षक अनिल कुमार, शिक्षक विनोद कुमार सहित संजय शर्मा सहित अन्य अभिभावक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें