फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सारण गांव में नशा तस्करी के आरोपी के मकान से 10 लाख रुपये बरामद

Sun, 07 Jun 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव सारन स्थित घर में जांच करते पुलिस कर्मचारी प्रवक्ता - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला पुलिस ने शनिवार को नशा तस्करों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान मैदान 2.0 के तहत शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना छप्पर क्षेत्र के गांव सारण में दबिश दी। करीब 150 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमों ने एक साथ विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर संदिग्ध व्यक्तियों और ठिकानों की जांच की।
जांच के गांव सारण निवासी एक युवक के घर से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार घर से 60 हजार रुपये की बंद हो चुकी करेंसी में 500 और 1000 रुपये के नोट बरामद किए गए। इसके अलावा 10 लाख 37800 रुपये की नई करेंसी भी मिली है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक नशा तस्करी से जुड़ा है।
विज्ञापन

डीएसपी रजत गुलिया ने अपराध शाखा-टू के कार्यालय परिसर में बताया कि एसपी कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस की तरफ से यह कार्रवाई की गई। इस अभियान में अपराध शाखा-वन, अपराध शाखा-टू तथा अन्य पुलिस इकाइयों की करीब 10 टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सुबह करीब पांच बजे शुरू हुई इस कार्रवाई के दौरान गांव में कई घरों और संदिग्ध ठिकानों की गहन तलाशी ली गई। पुलिस ने न केवल संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी, बल्कि स्थानीय स्तर पर सूचना तंत्र को भी मजबूत करने की दिशा में कदम उठाए। डीएसपी ने बताया कि जिस युवक के घर से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई है, वह बेरोजगार है और उसके पास आय का कोई स्पष्ट स्रोत नहीं मिला है। बरामद नकदी और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। डीएसपी गुलिया ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि धनराशि का संबंध किसी अवैध गतिविधि से तो नहीं है।

गांव सारन स्थित घर में जांच करते पुलिस कर्मचारी प्रवक्ता- फोटो : Archive

गांव सारन स्थित घर में जांच करते पुलिस कर्मचारी प्रवक्ता- फोटो : Archive

गांव सारन स्थित घर में जांच करते पुलिस कर्मचारी प्रवक्ता- फोटो : Archive

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें