फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वृद्धा की हत्या में बेटा-बहू और पौत्र गिरफ्तार

Mon, 08 Apr 2024 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। बीती 18 फरवरी से लापता गांव सुढल निवासी 68 वर्षीय नीलम की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके बेटे राकेश कुमार, पुत्रवधू सुमन व पोते सागर पर है। किसी को शक न हो, इसलिए पोते सागर ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है।

थाना फर्कपुर में दो मार्च को सागर ने अपनी दादी नीलम देवी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सागर ने शिकायत में कहा था कि उसके माता-पिता बाहर रहते हैं। गांव में उसकी दादी नीलम देवी ही अकेली रह रही थीं। दादी से 16 फरवरी को उसकी बात हुई थी। इसके बाद उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। वह उनको देखने के लिए घर पर भी आए लेकिन वह नही मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सभी रिश्तेदारियों में पता किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर केस की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि संपत्ति को लेकर हुए विवाद में वृद्धा की हत्या की गई और शव को नहर में फेंक दिया था। थाना प्रभारी जनक राज ने वृद्धा की हत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें