फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, 250 पहुंचा एक्यूआई

Mon, 10 Nov 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शहर में रविवार को सुबह के समय छाई हल्की धुंध। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से जिले का मौसम काफी बदल गया है। पहले सुबह-शाम ही ठंड हो रही थी, लेकिन अब दोपहर के समय भी कमरों में पंखा चलाने की जरूरत महसूस नहीं हो रही। बाहर गुनगुनी धूप लोगों को काफी राहत दे रही है।
सुबह व शाम को अब कोई भी व्यक्ति बिना जैकेट के दोपहिया वाहन पर सफर नहीं कर सकता। दिन में 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार तक अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इससे ठंड और ज्यादा बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

वहीं चिकित्सक सलाह दे रहे हैं कि इस मौसम में खुद की वह बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। ठंड बढ़ने के साथ ही हवा का स्तर भी खराब श्रेणी में पहुंच गया है। रविवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 250 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। हवा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

हालांकि एक दिन पहले एक्यूआई 260 माइक्रोग्राम था। प्रदूषण का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। लोगों में गला दर्द, गले में खराश, खांसी समेत अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा शहर में कई जगह कूड़े में भी आग लगाई जा रही है। जिससे धुआं हवा में मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें