फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: संजय विहार में 22 लाख से होगा पार्क का सुंदरीकरण

Mon, 10 Nov 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
संजय विहार में बना तालाब, जिसका अब सुंदरीकरण होगा । संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के वार्ड 22 में स्थित संजय विहार में 22 लाख रुपये से पार्क का सुंदरीकरण होगा। सुंदरीकरण के दौरान तालाब की बाउंड्री वाल, आसपास पेड़ पौधे, ओपन जिम सेट, कैनोपी, बेंच, नई घास व लाइट लगाई जाएंगी। यह कार्य पूरा होने से संजय विहार के लोगों को काफी फायदा होगा। लोग सुबह-शाम तालाब किनारे सैर कर सकेंगे।
इतना ही नहीं ओपन जिम होने से युवा इसका इस्तेमाल करके खुद को स्वस्थ रख सकेंगे। ठेकेदार को वर्क ऑर्डर होने के बाद तालाब का कार्य शुरू हो चुका है। फिलहाल सफाई का कार्य चल रहा है। कुछ माह में इसकी सूरत बदली नजर आएगी। तालाब का सुंदरीकरण होने से आसपास क्षेत्र के हजारों लोगों को सुंदर पर्यावरण मिलेगा।
विज्ञापन

इस कार्य की शुरुआत से संजय विहार के लोग बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। तालाब की बाउंड्री होने से सुरक्षा तो होगी ही साथ में कोई भी व्यक्ति इस पर अवैध कब्जा नहीं कर पाएगा। वरिष्ठ नागरिक टहल पाएंगे। संजय विहार के तालाब की दशा अभी बहुत ही दयनीय है। इसके सुंदरीकरण के साथ साथ इसके आसपास के एरिया को हराभरा बनाया जाएगा। कुछ माह बाद यहां स्वच्छता और हरियाली का दृश्य नजर आएगा।
वार्ड 22 की पार्षद रूचि शर्मा ने बताया कि वार्ड में पार्कों की संख्या न के बराबर है। इससे लोग सुबह-शाम ठीक से कहीं घूम भी नहीं पाते। संजय विहार में एक तालाब सालों से दयनीय हालत में पड़ा हुआ था। इसलिए इसका नवीनीकरण कराने के लिए सदन की बैठक में प्रस्ताव लाया गया था। उन्होंने बताया कि तालाब के सुंदरीकरण का कार्य शुरू हो चुका है। फिलहाल साफ सफाई करवाई जा रही है। जल्द ही इसमें निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया जाएगा। खास बात यह है कि तालाब के किनारे ओपन जिम की सुविधा दी जाएगी, जिसमें युवाओं समेत हर आयु के लोग खुद को स्वस्थ रख सकेंगे।
विज्ञापन

स्वच्छता और हरियाली ही स्वस्थ समाज की पहचान है। स्वच्छता के लिए हमें अपने आसपास के क्षेत्र को साफ, सुथरा, सुंदर व हरा-भरा बनाना है। संजय विहार में तालाब के सुंदरीकरण का कार्य शुरू करवा दिया गया है। ठेकेदार से कहा है कि वह निर्माण सामग्री में गुणवत्ता का ध्यान रखें। वार्ड के लोग भी कार्य पर नजर रखें। यदि उन्हें लगता है कि कोई निर्माण सामग्री गलत लग रह है तो शिकायत करें। - सुमन बहमनी, मेयर, नगर निगम यमुनानगर जगाधरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें