फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर में वार कर मजदूर से पांच हजार रुपये छीने, पुलिस पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र में रायपुर लक्ष्मी धर्मकांटा के पास पिकअप सवार कुछ युवकों ने मजदूर से मारपीट कर पांच हजार रुपये छीन लिए। शोर शराबे के बीच कुछ आरोपियों को लोगों ने दबोच लिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पीड़ित का आरोप है कि मामले में पुलिस समझौता कराने की बात कह रही है।
विज्ञापन

गांव पांसरा निवासी रामविनय ने बताया कि वह गांव रायपुर स्थित गौतम प्लाईवुड में काम करता है। वीरवार रात को वह ठेकेदार से पांच हजार रुपये लेकर घर लौट रहा था। जब वह लक्ष्मी धर्मकांटे के नजदीक पहुंचा तो पांसरा के कुछ लोग पिकअप में आए। उन्होंने उसके साथ मारपीट की और सारे रुपये छीन लिए। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके सिर में किसी चीज से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान ठेकेदार व अन्य लोग वहां आ गए। इनमें से एक आरोपी तो मौका पाकर वहां से फरार हो गया। बाकी लोगों को पिकअप के साथ पकड़ कर थाना सदर ले जाया गया। इसके बाद वे मेडिकल करवाने अस्पताल चले गए। सुबह जब मेडिकल करवा कर पहुंचे तो थाने में पुलिस ने उन्हें समझौता करने की बात कही। सदर थाना प्रभारी बलराज का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें