फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नशीले कैप्सूल के साथ तस्कर गिरफ्तार

Thu, 18 Jun 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सीआईए-2 की टीम ने सूचना के आधार पर पुराना टोल टैक्स बेरियर, कलानौर के पास कार्रवाई करते हुए रूपनगर बाड़ी माजरा निवासी दीपक कुमार उर्फ जंगली को 890 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेकर कैप्सूल बरामद किए, जिनका कुल वजन 488.61 ग्राम पाया गया।
विज्ञापन

आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और नगदी भी बरामद हुई। ड्रग कंट्रोल अधिकारी की रिपोर्ट में बरामद कैप्सूल में ट्रामाडोल होने की पुष्टि हुई, जो एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित श्रेणी में आता है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें