फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी, जुलूस निकालकर जताया रोष

Mon, 28 Apr 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पहलगाम में आतंकवादियों की ओर से पर्यटकों की निर्मम हत्या के विरोध में रविवार को भारतीय किसान संघ की जिला कार्यकारिणी ने शहर में रोष मार्च निकाला। पाकिस्तान की शवयात्रा निकालते हुए किसान शहर के कन्हैया साहिब चौक पर एकत्रित हुए और पाकिस्तान का पुतला जलाया। किसानों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सख्त सजा देने की मांग की।
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी महाराणा प्रताप चौक के नजदीक स्थित किसान भवन में एकत्रित हुए। वहां पाकिस्तान की शवयात्रा निकालते हुए जगाधरी वर्कशॉप रोड से भगत सिंह चौक, रेलवे स्टेशन रोड से मातेश्वरी अहिल्याबाई चौक से गोबिंदपुरी रोड होते हुए कन्हैया साहिब चौक पर पहुंचे। वहां सड़क के बीच में पाकिस्तान का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन

संघ के महामंत्री रामबीर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का पोषक है। पहलगाम नरसंहारकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। अब बहुत हो चुका। अब पाकिस्तान का पक्का इलाज करना जरूरी है। मंत्री विकास राणा ने कहा कि अब भारत की सरकार पूर्ण बहुमत की मजबूत सरकार है। अब पाकिस्तान के पाप का घड़ा भर चुका है।
विज्ञापन

अब उसे उसके किए कड़ी सजा देने का वक्त आ गया है। सरकार को पाकिस्तान के ऊपर हमला करके कब्जा कर लेना चाहिए। आतंकवाद के पोषक पाकिस्तान को मिट्टी में मिला देना चाहिए। सारे देश के अंदर पाकिस्तान के खिलाफ रोष है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेश कनालसी, रतन सिंह देवधर, मोहकम सिंह, राजकुमार खजूरी, सुशील कुमार, हरमन सिंह, विजयपाल, मोहन सिंह, दीपक राणा, विशाल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें