जिले में शुक्रवार को छह कोरोना पॉजिटिव नए केस आए, जबकि चार लोग कोरोना को हराकर ठीक हुए। अब जिले में 33 सक्रिय कोविड पॉजिटिव लोग हैं। डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि जिले में कोविड-19 का रिकवरी रेट 98.41 प्रतिशत हो गया है।
जिला में कुल आबादी का 53.79 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो चुका है। अब तक जिले में कुल 30846 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। अब तक जिले में 30358 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सरकार द्वारा जारी कोविड-19 से बचाव की गाइडलाइन की पालना करें ।सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जिले में 33 सक्रिय कोविड पॉजिटिव केस हैं, जिनमें से तीन लोग अस्पताल में दाखिल हैं व 30 होम आइसोलेशन हैं। अभी तक कुल 646646 सैंपल ले लिए गए हैं, जिनमें से 611443 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 276 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।