जिले में सोमवार को छह नए केस मिले, जबकि नौ संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दी। ये जानकारी डीसी गिरीश अरोड़ा ने दी। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना का प्रभाव अब कम होता जा रहा है। ऐसे में जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 98.24 प्रतिशत हो गया है। वहीं दोहराव दर 238 दिन है।
उन्होंने बताया कि जिले में कुल आबादी के 29.35 प्रतिशत लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। अब तक जिले में कुल 24594 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। जबकि अब तक जिले में 24162 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 17 संक्रमित मरीजों को घर पर ही आइसोलेट किया गया है। सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अब जिले में कोरोना के कुल 29 सक्रिय मामले हैं। जिनमें 5 सक्रिय मामले दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में हैं। वहीं सात मरीज जिले के कोविड-19 अस्पतालों में भर्ती हैं। अभी तक कुल 352814 सैंपल ले लिए गए हैं, जिनमें से 324706 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 955 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।