फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जलभराव की समस्या पर शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

Wed, 03 Jun 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
हस्ताक्षर अ​भियान के दौरान पदा​धिकारियों से बात करते सांसद वरुण। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




छछरौली। क्षेत्र की जलभराव व बाढ़ की समस्या के खिलाफ अंबाला लोकसभा क्षेत्र से सांसद वरुण मुलाना ने क्षेत्र के गांव खानूवाला से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। सोम नदी के किनारे टेंट लगाकर कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, किसानों और ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी ने जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाई।

इस दौरान सांसद मुलाना ने कहा कि सरकार की लापरवाही और विफल नीतियों से हर वर्ष क्षेत्र के लोगों को बाढ़ झेलनी पड़ती है। किसानों की फसल व खेत पानी में समा जाते हैं। लोगों का लाखों रुपये का घरेलू सामान खराब हो जाता है। समय रहते नदियों, खालों और ड्रेनों की सफाई नहीं करवाई जाती है और तटबंधों को मजबूत करने की दिशा में भी कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते हैं। इससे बरसात में बाढ़ का पानी खेतों और आबादी वाले क्षेत्रों तक पहुंच जाता है।
विज्ञापन

सांसद ने वर्ष 2024 की बाढ़ का उल्लेख किया और कहा कि सोम नदी का किनारा टूटने से खानूवाला गांव में पांच से छह फीट तक पानी भर गया था। हालात इतने गंभीर हो गए थे कि ग्रामीणों को लगभग दो महीने तक अपने घर छोड़कर अन्य स्थानों पर शरण लेने के लिए रहना पड़ा था। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं सरकार की नाकामी को उजागर करती हैं।
मुलाना ने कहा कि सरकार हर साल बाढ़ बचाव कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च करने का दावा करती है, परंतु धरातल पर कहीं भी प्रभावी कार्य दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि बाढ़ बचाव के लिए स्वीकृत बजट सही खर्च नहीं किया जा रहा है। राहत बचाव कार्य में प्रयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जलभराव के स्थायी समाधान और प्रभावित लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से यह हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। अभियान से एक ज्ञापन तैयार कर राज्यपाल को सौंपा जाएगा। यदि इसके बावजूद सरकार ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस क्षेत्र के लोग यमुनानगर से चंडीगढ़ तक पैदल मार्च निकालेगी। इस दौरान कांग्रेस शहरी जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, ग्रामीण जिलाध्यक्ष नरपाल गुर्जर, पार्षद नरवैल सिंह, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी, रमन त्यागी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष जाकिर हुसैन, राजकुमार त्यागी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें