फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदपुरी में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 16 नवंबर से

विज्ञापन
बैठक करते आयोजक समिति के सदस्य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भगवान श्री परशुराम सेवा समिति की बैठक गोविंदपुरी के भगवान परशुराम सामुदायिक केंद्र में हुई। बैठक में मुख्य रूप से 16 से 21 नवंबर तक भगवान परशुराम सामुदायिक केंद्र में आयोजित किए जाने वाली श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ पर विस्तार से चर्चा हुई।
अध्यक्षता सेवा समिति के अध्यक्ष राकेश त्यागी ने की। राकेश त्यागी ने बताया कि कथा से पूर्व 15 नवंबर को सुबह 10:00 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। लश यात्रा गोविंदपुरी की परिक्रमा कर उसके बाद कथा स्थल पर कलश स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रास आचार्य जय प्रिय शरण दास जी की प्रेरणा से आयोजित की जाने वाली किस श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास बरसाना के श्यामसुंदर ठाकुर जी महाराज आकर कथा अमृत वर्षा करेंगे।
विज्ञापन

16 नवंबर से शुरू होने वाले यह कथा हर रोज 2:00 से 6:00 बजे तक होगी और प्रसाद वितरित किया जाएगा। कथा का विश्राम 22 नवंबर को भंडारे के साथ किया जाएगा। कथा में कथा व्यास श्री श्यामसुंदर ठाकुर जी के अतिरिक्त उनके सहयोगियों की पूरी टीम होगी जो कि विभिन्न साज ओ सामान से सुसज्जित होगी। इनमें संगीतज्ञ तथा भजन गायक भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

कथा को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रहे हैं तथा इस कथा को लेकर लोगों में विशेष उत्साह भी दिखाई दे रहा है। बैठक में समिति के मायाराम शर्मा, डॉक्टर लोकेश गर्ग, मनोज लाला, केशव महाजन, अजय त्यागी एडवोकेट, पंडित श्याम लाल, परीक्षित त्यागी, गौरव त्यागी, चरणजीत चावला, मनोज त्यागी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें