फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शूटर निशांत कांबोज बने चैंपियन ऑफ चैंपियंस

Tue, 16 Sep 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कोच के साथ प्रतियोगिता में पदक दिखाते विजेता ​खिलाड़ी। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सरस्वती शूटिंग अकादमी के शूटर निशांत कांबोज ने चौथे त्रिनेत्र शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है। यह प्रतियोगिता 11 से 14 सितंबर के मध्य पंजाब के मोहाली में आयोजित की गई।
शूटर निशांत कांबोज ने कठिन प्रतिस्पर्धा और दबाव के बावजूद संयम, सटीकता और अनुभव का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सभी राउंड्स में शानदार स्कोर दर्ज किया। वहीं, शूटर अविलक्ष्य बंगा ने एयर राइफल के जूनियर वर्ग में व भव्य गेरा ने भी 10 मीटर एयर पिस्टल के जूनियर वर्ग में अपने प्रतिस्पर्धियों से कड़ा मुकाबला करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शूटर अनिकेत व अन्नया त्यागी ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ही रजत पदक जीत कर अपनी सफलता का परचम लहराया। वहीं शूटर अखिलेश लालर को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। सरस्वती शिक्षण संस्थान की प्रबंधन समिति व विद्यालय प्रधानाचार्य सुमित जिंदल ने शूटर्स को व उनके कोच प्रदीप सिंह को सफलता के लिए बधाई दी तथा शूटर्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह भविष्य में भी वे इसी प्रकार बेहतरीन प्रदर्शन करते रहें ईश्वर से यही कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें