फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: क्विज में हिमांशु को पहला व अक्षित को दूसरा स्थान

Tue, 16 Sep 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सरस्वती नगर के राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय टैलेंट सर्च कार्यक्रम का आयोजन प्रिंसिपल सुमन भाटिया की देखरेख में किया गया। इस दौरान क्विज, पेंटिंग, नृत्य, भाषण व गायन एवं कविता पाठ प्रतियोगिताएं भी हुई। इसमें क्विज में हिमांशु प्रथम, अक्षित द्वितीय और चिराग तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पेंटिंग में दीक्षा प्रथम, पलक द्वितीय व नीतिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह नृत्य में अंजली प्रथम, दीपाली द्वितीय व गीता तृतीय स्थान पर रहे। वहीं भाषण प्रतियोगिता में दीपाली प्रथम, सिमरन द्वितीय व अमीषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गायन में कल्पना ने प्रथम, अमीषा ने द्वितीय व अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ में कर्ण ने प्रथम, शगुन ने द्वितीय व सिमरन ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंसिपल सुमन भाटिया ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण अवसर एवं प्रदर्शन मंच प्रदान करते हैं जो उनकी प्रतिभा की पहचान कर के उनके आत्मविश्वास में वृद्धि करते हैं ताकि उन्हें अपनी क्षमता का पूर्ण एहसास कराया जा सके। इस अवसर पर प्रो. राकेश कुमार शर्मा, प्रो. स्वाति, प्रो. सतनाम, प्रो. सुखविंदर, प्रो. दीपिका, प्रो. रेणु, मिस रजनी इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें