फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालिक स्कूल ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित विद्यार्थियों का स्वागत करते प्रिंसिपल व अन्य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। शिवालिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रतिभा का डंका बजाते हुए जिलास्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी विजेता का खिताब अपने नाम किया है। स्कूल के चार खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। मंगलवार को स्कूल पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
प्रधानाचार्य ईसम सिंह ग्रेवाल ने बताया कि दिल्ली पब्लिक स्कूल में जिलास्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई थी। प्रतियोगिता में शिवालिक स्कूल की कबड्ड़ी टीम ने ट्राफी पर कब्जा कर जिले में नाम रोशन किया है। डीपीई संजय राठी ने कहा कि खिलाड़ियों ने जिले में पहला स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि स्कूल के खिलाड़ी विशाल, साहिल, अमन, वंश का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता कैथल में होगी। स्कूल में मंगलवार को खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। प्रबंधन समिति, स्कूल स्टाफ सदस्यों ने खिल़ड़ियों का स्वागत कर उन्हें बधाई दी। वहीं स्कूल के विद्यार्थियों ने खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता की शुभकामनाएं दी। प्रिंसिपल ने बताया कि चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए बुधवार से अपना अभ्यास शुरू करेंगे। इसके लिए सभी संस्थान की ओर से हर संभव सहायता की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें