फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सरस्वती धाम मंदिर से निकलेगी शिव बारात

Sun, 15 Feb 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रंग बिरंगी चु​न्नियों से सजाया गया सरस्वतीनगर का प्राचीन शिव मंदिर। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरस्वतीनगर। महाशिवरात्रि पर्व आज श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। सरस्वती धाम स्थित प्राचीन शिव मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है और पिछले तीन दिनों से शिव-पार्वती विवाह की तैयारियां जारी हैं। शिव बारात मुख्य आकर्षण होगी।
मंदिर के पुजारी कृष्ण व्यास ने बताया कि हल्दी और मेहंदी की रस्मों के बाद शुक्रवार को महिला संगीत का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद शिव भक्तों द्वारा भव्य शिव बारात निकाली जाएगी, जो बैंड-बाजों के साथ सरस्वती धाम से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंचेगी। यहां शिव-पार्वती के जयमाला कार्यक्रम का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश बक्शी और कुलवंत राणा ने बताया कि 15 फरवरी की सुबह से श्रद्धालु शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करेंगे।
उधर, नवनिर्मित श्री एकादशी रुद्र नवग्रह मंडल मंदिर में भी शिवरात्रि की तैयारियां जोरों पर हैं। सरपंच सुखराज सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर में ॐ नमः शिवाय का अखंड पाठ चलेगा और श्रद्धालु दिनभर पूजा-अर्चना करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें