फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवाओं को खेलों के लिए किया प्रोत्साहित

Sun, 15 Feb 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
 पदक विजेता कोच नायब सिंह के साथ मुख्य अति​थि व अन्य। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। उज्ज्वल भविष्य संस्था की ओर से खेल स्टेडियम साढौरा में राष्ट्रीय पदक विजेता कोच नायब सिंह के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त कैप्टन मनोज कुमार और विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त हवलदार संजीव कुमार, चेयरपर्सन शालिनी शर्मा व समाजसेवी नरेश शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कोच नायब सिंह की राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियों की सराहना की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि अनुशासन, मेहनत और समर्पण से युवा जीवन में बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। केविन, बबीता और शालू ने महिला सशक्तिकरण पर विचार रखते हुए महिला खिलाड़ियों को आने वाली समस्याओं को सामने रखा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुरक्षित वातावरण और पर्याप्त सुविधाएं मिलने से अधिक बेटियां खेलों से जुड़ सकेंगी।
समारोह के अंत में संस्था ने खेल संस्कृति को बढ़ावा देने, महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने और नशा-मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। इस अवसर पर राकेश शर्मा, गौतम, ऋषि पाल, मनींदर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें