यमुनानगर। मुकंद लाल नेशनल कॉलेज, यमुनानगर द्वारा गोद लिए गए गांव दामला में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर में सामाजिक जागरूकता, स्वदेशी, स्वच्छता और नशा मुक्ति जैसे विषयों पर विविध गतिविधियां कराई जा रही हैं। शिविर के तीसरे से छठे दिन तक की गतिविधियां महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल धवन के मार्गदर्शन में संपन्न हुईं।
तीसरे दिन शिविर की शुरुआत योग, शारीरिक व्यायाम और एनएसएस गीत से हुई। इसके बाद वोकल फॉर लोकल, स्वदेशी का महत्व और आत्मनिर्भर भारत विषयों पर पोस्टर व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। चौथे दिन अधिवक्ता मृदुल ने साइबर सुरक्षा, विधिक जागरूकता और नागरिक अधिकारों पर जानकारी दी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ. आनंद कुमार ने शिविर का निरीक्षण कर सामाजिक सहभागिता बढ़ाने के सुझाव दिए और पौधरोपण किया। शिविर की गतिविधियों का सफल संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. राहुल सिंह, डॉ. उमंग बरेजा और डॉ. अंकुर ने किया।