फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: इटली के नाम पर सात लाख लेकर भेजा कतर

Tue, 24 Dec 2024 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। इटली भेजने के नाम पर मंधार गांव निवासी अजय कुमार से सात लाख रुपये लेकर हड़प लिए। आरोप दिल्ली की खपंगी इंडिया सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर राकेश कुमार व प्रोपराइटर खपंगी पर लगा है।छप्पर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शिकायत में अजय कुमार ने बताया कि वह रोजगार के लिए विदेश जाना चाहता था। जून 2023 में उसकी मुलाकात दिल्ली के खपंगी इंडिया सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर राकेश कुमार से हुई। आरोपी राकेश व एजेंसी के प्रोपराइटर खपंगी ने उसे इटली भेजने का आश्वासन दिया। इसके लिए आरोपियों ने 10 लाख रुपये का खर्च बताया। सात लाख रुपये इटली जाने से पहले और बाकी तीन लाख रुपये इटली जाने के बाद देने तय किए।
विज्ञापन

10 जुलाई 2023 को आरोपी राकेश ने उससे 40 हजार रुपये, पासपोर्ट, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज लिए। आरोपियों ने उसे कहा कि 20 दिन बाद उसे रोमानिया के रास्ते वे इटली भेज देंगे। रोमानिया में उनका एजेंसी उसे इटली ले जाएगा। 13 अगस्त 2023 को आरोपियों ने उसे वीजा सत्यापन के लिए दिल्ली एंबेसी बुलाया। वहां आरोपियों ने उससे छह लाख 60 हजार रुपये लिए।
आरोपी ने उसे कहा कि उसे अब इटली कतर देश की राजधानी दोहा के रास्ते से जाना होगा। दोहा में उसे उनका एजेंट मिलेगा। जो उसे इटली पहुंचाएगा। एक अक्टूबर 2023 को आरोपियों ने उसे दिल्ली से दोहा भेज दिया। वहां उसे उनका कोई एजेंट नहीं मिला। आरोपियों को उसने फोन किया, लेकिन उन्होंने उसे कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

वह दोहा में करीब 40 दिन रहा। रुपये खत्म होने पर वह वापस भारत आ गया। उसने दिल्ली आरोपियों के कार्यालय में जाकर बात की। उसने पैसे वापस मांगे तो दो लाख रुपये का चेक दिया। चेक बैंक में लगाया तो बाउंस हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें