फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर लड़की के नाम से मैसेज भेज स्टेडियम बुलाकर दो भाईयों को रॉड व डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के तेजली स्टेडियम के पास बावा कॉलोनी निवासी साहिल और उसके चचेरे भाई अजय पर बाइक सवारों ने हमला कर दिया। इससे पहले साहिल को इंस्टाग्राम पर लड़की के नाम से मैसेज भेजकर बुलाया गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में आठ अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

बावा कॉलोनी निवासी साहिल उर्फ प्रिंस ने बताया कि वह अपने ताऊ के बेटे गुलाबनगर निवासी अजय के साथ बाइक पर जा रहा था। तभी दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उनके पास इंस्टाग्राम पर मैसेज आया, जिसमें उसे तेजली ग्राउंड में आकर मिलने के लिए कहा गया। यह मैसेज किसी लड़की के नाम से आया था, जो उसकी फ्रेंडलिस्ट में शामिल थी। मैसेज मिलने के बाद साहिल और अजय तेजली स्टेडियम पहुंच गए। यहां पर तीन बाइकों पर सवार होकर आठ युवक आ धमके। उन्होंने कपड़े से मुंह ढका हुआ था। इससे पहले वह कुछ समझ पाते आरोपियों ने उन पर रॉड व डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी उनसे दस हजार रुपये भी छीन ले गए। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुुंचे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें