फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराया जमा नहीं करने पर मीट मार्केट की तीन दुकानें सील

विज्ञापन
sealed three shops - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
किराया जमा नहीं करने वालों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई जारी है। मंगलवार को जहां नगर निगम की ओर से मीरा बाई बाजार की दस दुकानों को सील किया गया था, वहीं वीरवार सुबह औद्योगिक क्षेत्र स्थित मीट मार्केट की तीन दुकानों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह के निर्देशों पर वीरवार सुबह क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम में किराया सहायक देशराज, अजय कुमार, नितिन त्यागी, संदीप कुमार, खुर्शीद व अन्य कर्मियों को शामिल किया गया। लगभग पांच साल से किराया जमा न करवाने वाले दुकानदारों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई करने के लिए टीम वीरवार सुबह औद्योगिक क्षेत्र की मीट मार्किट में पहुंची। यहां टीम ने लगभग पांच सालों से किराया जमा न करवाने वाले बकायादार दुकानदारों की पांच दुकानें सील कर दी। क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया ने बताया कि सील की गई दुकानों के किरायादारों पर 15 लाख रुपये की राशि बकाया है। इन बकायादारों को नगर निगम द्वारा कई बार नोटिस दिया जा चुका था। इसके बाद भी इन दुकानदारों ने किराया जमा नहीं करवाया। किराया जमा न करवाने पर निगम की ओर से दुकानें सील करने की कार्रवाई अमल में लाई गई। अजय वालिया ने बताया कि निगम द्वारा लगाई गई सील के साथ यदि कोई छेड़छाड़ या उसे खोलने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया ने बताया कि सील की गई दुकानों का पांच साल का किराया बकाया है। इसमें दुकान नंबर 45 पर 4.5 लाख रुपये, दुकान नंबर 55 का 5.5 लाख रुपये और दुकान नंबर 56 को 5 लाख रुपये बकाया है। उन्होंने बताया कि किरायेदार अपना बकाया किराया जमा करवाकर अपनी दुकान की सील खुलवा सकते है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया ने बताया कि किराया जमा न करवाने वाले बकायादारों पर अब लगातार कार्रवाई की जाएगी। मीरा बाई बाजार व मीट मार्केट के बाद शहर के अन्य बाजारों के बकायादार दुकानदारों की दुकानों को सील किया जाएगा। निगम की सीलिंग की कार्यवाही से बचने के लिए बकायादार अपना बकाया किराया जल्द से जल्द जमा करवाएं। इसके अलावा नगर निगम उन व्यक्तियों की संपत्ति भी सील करने की तैयारी में है, जिनका प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें