संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। निर्माणाधीन अंबाला-शामली हाईवे से रास्ता देने की किसानों द्वारा की जा रही मांग के बाद रादौर एसडीएम नरेंद्र सिंह, तहसीलदार अशोक कुमार व एनएचआई के अधिकारियों ने दौरा किया। इस दौरान भाकियू के जिला प्रचार मंत्री कुलविंद्र सिद्धू व जिला संयोजक महेंद्र कांबोज चमरोडी भी टीम के साथ पहुंचे, पर एनएचएआई के अधिकारियों ने सर्विस रोड की बात की। किसान अपनी बात पर अड़े रहे।
कुलविंद्र सिद्धू ने कहा कि सर्विस रोड के बजाय हाईवे से रास्ता दिया जाए। रिवेन्यू रिकॉर्ड अनुसार यहां रास्ता है, जिसे बंद किया गया। जब तक यह रास्ता नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदेशाध्यक्ष रतनमान के नेतृत्व में दिवाली के बाद रास्ते को किसान खुद कस्सी-तसले, ट्रैक्टरों से रास्ता खोलने का काम करेंगे।
कुलविंद्र ने कहा कि जब तक रास्ता नहीं मिलता तो हाईवे पर काम भी बंद रहेगा। इस दौरान अशोक डांगी, धर्मबीर अमलौहा, विनोद डांगी, मदनलाल कांजनू, सतपाल, योगेश्वर दत्त शर्मा, पुलकित गोयल, सुमित कुमार, श्याम सिंह धनौरा, विनोद काजनू, सुभाष अमलौहा, राजिंद्र मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि प्रदेशाध्यक्ष रतनमान के नेतृत्व में डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया था।