फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विज्ञान प्रदर्शनी में न्यू हैप्पी स्कूल यमुनानगर की टीम रही विजेता

Fri, 10 Oct 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में वीरवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें न्यू हैप्पी स्कूल यमुनानगर की टीम पहले, गीता आवासीय विद्यालय की टीम दूसरे और विजडम वर्ल्ड स्कूल कुरुक्षेत्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान व तकनीकी क्षेत्र के प्रोजेक्ट व इनोवेटिव मॉडल प्रदर्शित किए। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार व अनुसंधान की भावना विकसित करना रहा।
विज्ञापन

प्रदर्शनी के आकर्षण जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, स्वचालित प्रणालियां, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आधुनिक सिंचाई व रोबोटिक्स जैसे विषयों पर विद्यार्थियों के बनाए मॉडल रहे। विद्यार्थियों ने समस्या समाधान व दैनिक जीवन को सरल बनाने वाली तकनीकों पर केंद्रित कर मॉडल बनाए। निर्णायक मंडल ने प्रस्तुत मॉडल का निरीक्षण करते हुए नवाचार व रचनात्मकता पर विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। संस्थान के निदेशक डॉ. संजीव कुमार गर्ग ने कहा कि ऐसी विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों में नई सोच व अनुसंधान की दिशा में सकारात्मक प्रयासों को प्रेरित करती है। यह विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा व टीम वर्क की भावना को बढ़ाती है। आयोजन में डॉ. विकास, डॉ. नवदीप व प्रियंका शर्मा का योगदान रहा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें