फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी को निभाते हुए घर के कामकाज में समय बिता रही एसडीएम पूजा

विज्ञापन
हुडा एस्टेट ऑफ़िसर और रादौर एसडीएम पूजा चावरियां कुकिंग करती हुए। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुना नगर हुडा एस्टेट ऑफ़िसर और रादौर एसडीएम पूजा चावरियां अपनी प्रशासनिक ड्यूटी को अच्छे से निभाते हुए, घर के काम काज में भी अपना समय व्यतीत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के रूप में देश पर एक बड़ी विपदा आई हैं। इससे लड़ने के लिए सभी अपना अपना दायित्व अच्छें से निभाए। उन्होंने कहा कि सबकी जागरूकता और सतर्कता से ही इस जंग में जीत पाई जा सकती हैं। लॉकडाउन में सभी लोगों को अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिला हैं। सभी लोगों को घरों में रहते हुए अपने परिवार के साथ हंसते खेलते समय बिताना चाहिए। साथ ही घरों में रहते हुए उनका फीट रहना बहुत जरूरी हैं। सबको अपने स्वास्थ्य की ओर भी ध्यान देना होगा। इसके लिए सबको अपना काम स्वयं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे भी अपनी ड्यूटी से आकर अपने घर का सारा काम स्वयं कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वे घर के हर छोटे बड़े काम सफाई से लेकर कुकिंग तक स्वयं कर रही हैं, ऐसा करने में उन्हें बहुत खुशी मिल रही हैं। इस आपदा की घड़ी में जो भी लोग अपनी ड्यूटी पर जा रहे हैं वो सभी घर लौटने पर सबसे पहले अपने कपड़ों को बदले और खुद को अच्छे से सैनेटाइज करें उसके बाद ही परिवार के अन्य सदस्यों से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुडा एस्टेट ऑफ़िसर और रादौर एसडीएम पूजा चावरियां प्रवासी मजदूरों के लिए बनाए गए शिविरों का जायजा लेते हुए। - फोटो : AMAR UJALA
हुडा एस्टेट ऑफ़िसर और रादौर एसडीएम पूजा चावरियां प्रवासी मजदूरों के लिए बनाए गए शिविरों का जायजा लेते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें