फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मेले में ग्रामीणों की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरपंचों को किया आमंत्रित

Thu, 19 Nov 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली। उपमंडल अधिकारी जसपाल सिंह गिल ने खंड छछरौली और प्रतापनगर के सरपंचों से बैठक कर उन्हें अंतरराज्यीय मेला श्री कपालमोचन, श्रीआदि बद्री में शामिल होने का न्योता दिया। उन्होंने सरपंचों से अपने गांवों में मेले का प्रचार करवाने और अधिक से अधिक ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि कपालमोचन मेला क्षेत्र की धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। हर वर्ष देश के विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और पवित्र सरोवरों में स्नान कर धार्मिक स्थलों पर पूजा करते हैं। इस वर्ष मेले का उद्घाटन 20 नवंबर को होगा। वहीं, 23 नवंबर को श्री ऋणमोचन सरोवर पर ड्रोन, लाइट एवं साउंड शो होगा। उन्होंने कहा कि सरपंच गांवों में लोगों को मेले के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दें और उन्हें परिवार सहित मेले में पहुंचने के लिए प्रेरित करें। बैठक में एसडीएम ने सरपंचों से उनके गांवों में आ रही समस्याओं की जानकारी भी ली। इस दौरान पंचायत अधिकारी विकास, पंचायत अधिकारी रोहित कुमार, सचिव जसबीर खटाना, शमशेर सिंह, आनंद कुमार, दीपक खटाना, जगमेंद्र, सरपंच एसोसिएशन प्रधान संदीप कुमार सीपियांवाला सहित दोनों खंडों के सरपंच व प्रतिनिधि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें