साढौरा। महर्षि वाल्मीकि का जीवन और उनकी रचनाएं समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का काम करती हैं। यह बात नगरपालिका की चेयरपर्सन शालिनी शर्मा ने वाल्मीकि बस्ती में वाल्मीकि द्वार का शिलान्यास करते हुए कही। नगरपालिका की ओर से इस द्वार का निर्माण करीब 9.5 लाख रुपये की लागत से करवाया जाएगा।
विज्ञापन
मार्केट कमेटी के चेयरमैन नवीन भसीन ने कहा कि द्वार के निर्माण से वाल्मीकि बस्ती के सुंदरीकरण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही युवाओं को महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनकी शिक्षाओं से परिचित करवाने में भी मदद मिलेगी। इस दौरान पार्षद एवं सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन नैब सैनी, पार्षद जगदीश, सजल सेठ, मुकेश अग्रवाल, अशोक, नवीन, गोल्डी, परमजीत कौर मौजूद रहे। संवाद