यमुनानगर। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) की मीटिंग शुक्रवार को जगाधरी अनाज मंडी में मार्केट कमेटी कार्यालय में सरदार गुरनाम सिंह चढूनी की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला यमुनानगर की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्व सम्मति से संजू गुंदियाना को तीसरी बार फिर युमनानगर का प्रधान नियुक्त किया गया।
इसके अलावा सरदार गुरवीर सिंह को महासचिव और मंदीप रोडछप्पर को डायरेक्टर, संदीप टोपरा को युवा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। महिला विंग की अध्यक्ष रुपिंदर कौर, महासचिव रीटा चहल को नियुक्त किया। सभी पदाधिकारियों को पटके पहना कर पद ग्रहण करवाया। इस मौके पर राम सिंह जत्थेदार, राजकुमार, जसवीर, गुरमेज कपूरी आदि मौजूद रहे। संवाद